आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

रक्सौल।अनिल कुमार।  आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव डॉ. कुमार मनीष व संरक्षक विमल रुंगटा, सुरेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद के सहयोग से ट्रस्ट की कार्यकारणी समिति द्वारा कोरोना महामारी से बचाव हेतु सोमवार को शहर के रेलवे स्टेशन के पीछे स्थित दलित बस्ती नेपाली स्टेशन व नागा रोड मुहल्ले में लोगो को सोसल डिस्टेंस और हैंड वाश के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।  

साथ ही हैंड वाश के सातों स्टेप को समझाते हुए उसके फायदा को समझाया गया। साथ ही लोगों के बीच बिस्कुट, मास्क और साबुन का वितरण भी किया गया। उक्त बावत डॉ. कुमार मनीष ने कहा कि आगे भी आरोग्य चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा इस कार्य को लगातार जारी रखा जाएगा। मौके पर मुकेश कुमार,अमरेश कुमार, रंजीत रंजन,संजय कुमार आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User