आंगनबाड़ी सेविकाओ की एक बैठक

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

रक्सौल।अनिल कुमार। एएइएस और जेई बिमारी के संबंध में जागरूकता को लेकर सोमवार को प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविकाओ की एक बैठक बीडीओ कुमार प्रशांत के अध्यक्षता में संपन्न हुयी।

जिसमें बच्चों में होने वाले मस्तिष्क ज्वर की बिमारी के लक्षण और इसके बचाव के बारे में बताया गया। बैठक के दौरान सभी सेविकाओ को निर्देश दिया गया कि 21 घंटे के अंदर वे सभी अपने-अपने पोषक क्षेत्र के 0 से 15 साल के बच्चों की सूची कार्यालय को जमा करें। पोषक क्षेत्र के सभी बच्चों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

किसी बच्चे में बुखार की शिकायत मिलती है तो इसकी सूचना पीएचसी को देने का भी निर्देश दिया गया। मौके पर प्रभू प्रसाद यादव, केयर इंडिया के प्रिय रंजन कुमार, राजीव कुमार, सेविका लता देवी, वीणा देवी, आशा देवी, रीता देवी सहित अन्य सेविका मौजूद थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User