मोतिहारी: कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए लोगों का लिया गया सैंपल, जांच के लिए भेजा गया
मोतिहारी जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. जिला प्रशासन ने कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए लेने का निर्देश दिया है. लोगों का सैंपल लेने के बाद उसे क्वॉरेंटाइन किया जाएगा.
बता दें कि जिले के बंजरिया प्रखंड के जटवा गांव से तीन और अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र से एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है. जटवा गांव और अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र को सील कर दिया गया है. साथ ही मजिस्ट्रेट के अलावा पुलिस बल की तैनाती की गई है. डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक और एसपी नवीन चंद्र झा कोरोना पॉजिटिव मरीज के गांव निरीक्षण के लिए पहुंचे.
जहां उन लोगों ने कोविड-19 के मरीज मिलने के बाद की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और कई निर्देश दिए. लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील. इस मौके पर डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने आम लोगों से लॉकडाउन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील की. इसके अलावे उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उसके तीन किलोमीटर के परिधि को कंटेंमेंट जोन घोषित किया गया है. उस क्षेत्र में किसी तरह की सामाजिक गतिविधियां बंद रहेगी और सभी घरों को सेनेटाईज्ड किया जाएगा.लोगों के जरुरत की चीज प्रशासन उपलब्ध कराएगी.
कंटेंमेंट और बफर जोन में बांटा गया कोरोना मरीज मिलने वाले क्षेत्रों को. इसके अलावे जिलाधिकारी ने बताया कि जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, उसके तीन किलोमीटर के परिधि को कंटेंमेंट जोन और सात किलोमीटर की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है. वहीं, जटवा गांव के कंटेंमेंट और बफर जोन में आठ जगहों पर बैरियर लगाकर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है. जबकि अरेराज नगर पंचायत क्षेत्र के कंटेंमेंट और बफर जोन में 12 जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0