घोड़ासहन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के द्वार गरीबो में बाटे जा राशन रहे है राशन
घोड़ासहन पूवी चम्पारण
चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा पूरे लॉक डाउन में गरीबो को प्रतिदिन राशन आटा चावल आदि का वितरण किया जा रहा है।पूरे देश मे लॉक डाउन से रोज कमाने और खाने वाले लोगो के बीच बहुत बड़ी समस्या उत्पन हो गई है। ऐसे लोगो के लिए जहाँ रोजी छीन गई है वही थाली से रोटी भी गायब है।सरकार के द्वारा फिलहाल राशन कार्डधारियों के लिए मुफ्त राशन की व्यवस्था की है।
परन्तु जिनके पास राशन नही है वैसे गरीबो के लिए घोड़ासहन चैंबर ऑफ कॉमर्स सहयोग करने में जुटी हुई है ऐसे गरीबो को चिन्हित कर उनको आटा, चावल,आदि की व्यवस्था की जा रही है।सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए समानो का वितरण किया जा रहा है। अधिक भीड़ न हो इसके लिए घूम घूम कर ऐसे लोगो को चिन्हित किया जा रहा है और ततपश्चात अगले दिन उनको राशन पानी दिया जा रहा है।
आज वितरण के मौके पर घोड़ासहन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संजय कुमार मनपसंद,नंदकिशोर प्रसाद जयसवाल, अमित कुमार, अनिल कुमार, रामजन्म कुमार,गुडू कुमार,मुन्ना साह, किशोर जयसवाल,डॉ रत्नेश कुमार, ओम शांति की सदस्य सहित कुछ अन्य लोग मवजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0