चकिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर बाईक सवार सहित मुजफ्फरपुर रेफर ।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

 

 

चकिया अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को मोटरसाइकिल ने मारी ठोकर , बाईक सवार सहित मुजफ्फरपुर रेफर । 

  

  मनीष कुमार दुबे की रिपोर्ट -

 

 बाइपास चौक के निकट शुक्रवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीजीआरओ श्री सुरेश किसी कार्यवश पैदल ही सड़क से गुजर रहे थे कि एक लापरवाह बाइक चालक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक व उसपर एक सवार भी गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।

पदाधिकारी सहित तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्ताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों बाइक सवार को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। वहीं पीजीआरओ के दुर्घटना में घायल होने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

अनुमंडल पदाधिकारी बृजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार, बीडीओ अब्दुल क्यूम, सीओ राजकिशोर साह सहित अन्य अधिकारी व कर्मी अस्पताल पहुंच पीजीआरओ का हालचाल जाना। श्री सुरेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए बीडीओ व सीओ लेकर मोतिहारी चले गए, जहां रहमानिया नर्सिंग होम में इलाज किया जा रहा हैं। बाइक चालक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी विजय पासवान के रूप में की गई हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User