लाल टोला लौखान में महिला सशक्तिकरण को लेकर JSS FOUNDATION एवं जिला महिला एवं बाल विकास निगम का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

JSS FOUNDATION एवं जिला महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में लाल टोला लौखान में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में JSS FOUNDATION के संस्थापक सह अध्यक्ष वीरेश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

Nov 19, 2026 - 15:15
0 2
लाल टोला लौखान में महिला सशक्तिकरण को लेकर JSS FOUNDATION एवं जिला महिला एवं बाल विकास निगम का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित

लाल टोला लौखान में महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के प्रति किया गया जागरूक

लाल टोला, लौखान। JSS FOUNDATION एवं जिला महिला एवं बाल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में लाल टोला लौखान में महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में JSS FOUNDATION के संस्थापक सह अध्यक्ष वीरेश कुमार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।

अपने संबोधन में वीरेश कुमार ने कहा कि समाज और देश के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ाना बेहद जरूरी है। जब महिलाएं शिक्षित, स्वस्थ और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी, तभी परिवार, समाज और देश का समुचित विकास संभव होगा।

कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से आए अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं को जागरूक किया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों में:

1. निर्भय कुमार (DHEW) – जेंडर स्पेशलिस्ट
2. रितेश कुमार (DHEW) – वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ
3. सत्येंद्र कुमार – चाइल्ड राइट एसोसिएट

ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं महिला अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बाल विवाह और दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में लीला देवी, तेतरा खातून, रामकली देवी, मीरा देवी, समिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User