चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न

Nov 16, 2026 - 17:55
0 6
चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर सम्पन्न

चम्पारण टुडे, रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण)।

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गया।रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के तिलावे नदी सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने माथे पर दौरा लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं संतान की लंबी उम्र की कामना की। अर्घ्य के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।इससे पूर्व रविवार को संध्या अर्घ्य के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर, प्रमुख पति विशाल कुमार, उपप्रमुख अरविंद पांडेय, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्य छठ घाटों का निरीक्षण कर छठव्रतियों को शुभकामनाएं दीं।निरीक्षण के दौरान बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने पूजा समितियों को निर्देशित किया कि पंडालों के आसपास पटाखे न छोड़े जाएं और नदी में स्नान कर रहे बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जाए।छठ पर्व के दौरान पंडालों में छठी मैया के मधुर लोकगीत गूंजते रहे और पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।मौके पर पूजा समिति के मुन्ना कुमार, गौरीशंकर प्रसाद, ललन प्रसाद, सुनील कुमार, जिला पार्षद प्रत्याशी कुणाल गुप्ता, समाजसेवी अरुण कुमार, चुनचुन कुमार, शम्भू प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद निराला, मुन्ना मोदी, मुन्ना कुमार तुफानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु, पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User