सुगौली : पूजा पंडाल पहुंचे राजद पूर्व विधायक, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद
पूजा समिति की बेहतर व्यवस्था की सराहना, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजकों को बताया धन्यवाद का पात्र
सुगौली - अमरुल आलम खान की रिपोर्ट
सुगौली,पू.च: महानवमी को विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में सोमवार को राजद के पूर्व विधायक इंजीनियर शशिभूषण सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण किया। इस दौरान वे सुगौली के बाबा जयराम दास मार्केट स्थित पूजा पंडाल पहुंचे,जहां उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र में सुख,शांति,
पूजा पंडाल पहुंचने पर पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने पूर्व विधायक का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें प्रसाद प्रदान किया गया। इस दौरान पूजा पंडाल में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक इंजीनियर शशिभूषण सिंह ने पूजा समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा जयराम दास मार्केट जैसे व्यस्त बाजार क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करना सराहनीय कार्य है। पूजा समिति के सदस्य इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के पूजा पंडाल तक पहुंच रहे हैं और मां दुर्गा का दर्शन कर रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलती है।

उन्होंने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने के लिए स्थानीय प्रशासन तथा सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सभी गणमान्य लोगों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन में आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
मौके पर बाबा मनीष दास साथ में पूजा समिति के अध्यक्ष अंकुर चौधरी,पूजा समिति पूर्व अध्यक्ष प्रियांशु सर्राफ,संदीप अग्रवाल और नारायण गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं बलराम सिंह,रुपेश झा,सकिउल रहमान,श्याम शर्मा,अवनीश सिंह,ठाकुर रामबालक सिंह,सोनू सिंह सहित राजद के कई कार्यकर्ता एवं दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)