सीतामढ़ी :- ट्रैक्टर दिलाने के नाम पर लाखो की ठगी, एक गिरफ्तार
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- शिवहर पुलिस अधीक्षक मोइबुल्लाह अंसारी ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि ट्रैक्टर खरीद-बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी कर 3 लाख 75 हजार रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपित की पहचान सुजीत कुमार, निवासी शिवलोकपुरी, थाना छतौनी, जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि इस संबंध में शिवहर थाना कांड संख्या 116/26 के तहत कार्रवाई की गई है। प्राप्त आवेदन के मुताबिक, आरोपित ने परिवादी को ट्रैक्टर उपलब्ध कराने और उससे संबंधित वैध कागजात सौंपने का आश्वासन देकर कुल 3 लाख 75 हजार रुपये ले लिए थे। लेकिन राशि लेने के बाद न तो ट्रैक्टर दिया और न ही कागजात।
इस मामले में शिवहर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एसटीएफ, जिला आसूचना इकाई (डी आई यू ) और शिवहर थानाध्यक्ष की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध शिवहर थाना , पुपरी थाना ,महिंदवारा और रूनीसैदपुर थानों में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से 18 सौ 80 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। वहीं अन्य आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। एसपी ने कहा कि शिवहर पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)