सीतामढ़ी :- यूनियन बैंक के केसीसी धारी किसानों के ऋणमुक्ति में हो रहे बिलंब पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा शख्त
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, सीतामढी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम को ज्ञापन देकर यूनियन बैंक से जुडे रीगा चीनी मिल के 3 हजार केसीसीधारी किसानों के 30 करोड रू की ऋणमुक्ति, फ्रेश केसीसी ऋण देने तथा सिविल ठीक कराने की प्रक्रिया में .......
-- बैंकआफ इंडिया के तर्ज पर यूनियन बैंक किसानों को केसीसी ऋण से मुक्त करे।
-- यूनियन बैंक के केसीसीधारी 3हजार किसान14वर्ष से परेशान।
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, सीतामढी ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम को ज्ञापन देकर यूनियन बैंक से जुडे रीगा चीनी मिल के 3 हजार केसीसीधारी किसानों के 30 करोड रू की ऋणमुक्ति, फ्रेश केसीसी ऋण देने तथा सिविल ठीक कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है। मोर्चा नेता डा.आनन्द किशोर, जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी, संजीब कुमार तथा नरेन्द्र कुमार ने ज्ञापन में कहा है कि बैंक आफ इंडिया के तर्ज पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शीघ्र ऋणमुक्ति की घोषणा करे अन्यथा बैंक का घेराव किया जायगा। ज्ञापन में कहा गया है कि मिल के पूर्व सीएमडी तथा उनके लगुये-भगुओं ने तीन हजार किसानों को तीस करोड के ऋण में फंसाकर उनका जीवन बर्बाद कर दिया और धानुका ऋण का भुगतान नही कर मिल को दिवालिया घोषित कर चलता बना।
जब मिल का मामला एनसी एलटी में गया वहां यूनियन बैंक नें अपना दावा एनसी एलटी में दिया जिसे रीगा सुगर कं के साथ कमिटी औफ क्रेडिट की दसवीं बैठक में केसीसी लोन के क्लेम को कंसीडर किया गया और इस आशय का पत्र 23मार्च 2023 को हीं ईंखायुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने यूनियन बैंक के फिल्ड जेनरल मैनेजर को लिखकर किसानों के बैंक खाता को फ्रोजेन से हटाने तथा बैंक खाता से किसी भी प्रकार की वसूली बंद करने को कहा।बाबजूद आज तक किसानों का खाता फ्रीज है उनका क्रेडिट स्कोर खडाब होने से कोई ऋण मिल नही रहा है। किसान बैंक, सरकार तथा धानुका की तिकड़ी में फंसा हुआ है। बैंक आफ इंडिया ने एक रास्ता दिखाया है यूनियन बैंक उसपर शीघ्र अमल करे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)