सीतामढ़ी :- चापाकल ठीक करने गए मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, लोगों ने काटा बबाल
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में शनिवार की शाम चापाकल की मरम्मत करने गए एक मिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव निवासी राम प्रबोध पासवान के 30 वर्षीय पुत्र ब्रजेश पासवान के रूप में हुई है। पहले मामले को स्थानीय स्तर पर सलटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनने पर रविवार की सुबह स्थानीय कुछ लोगों ........
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना क्षेत्र के मच्छपकौनी गांव में शनिवार की शाम चापाकल की मरम्मत करने गए एक मिस्त्री की संदिग्ध स्थिति में उसकी मौत हो गई। इसके बाद वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के गोरहारी गांव निवासी राम प्रबोध पासवान के 30 वर्षीय पुत्र ब्रजेश पासवान के रूप में हुई है। पहले मामले को स्थानीय स्तर पर सलटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात नहीं बनने पर रविवार की सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने बेला - परिहार पथ को गोरहारी चौक पर जाम कर दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर बेला पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। जानकारी के मुताबिक ब्रजेश मच्छपकौनी गांव निवासी मोहम्मद जाबिर के घर चापाकल ठीक करने गया था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। बृजेश की मां शांति देवी ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक पुलिस को किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष अचल अनुराग ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)