रामगढ़वा में पुलिस-प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

Oct 26, 2026 - 19:14
Updated: 17 days ago
0 34
रामगढ़वा में पुलिस-प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन

चम्पारण टुडे, रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण)। रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में माता दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन जुलूस पुलिस-प्रशासन की कड़ी मुस्तैदी में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। विसर्जन जुलूस के दौरान रक्सौल एसडीएम नागमणि कुमार वर्मा, एसडीपीओ मनीष आनंद, रामगढ़वा सर्किल इंस्पेक्टर अनुज पांडे, बीडीओ राकेश कुमार, सीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर संजीव मौआर एवं जीविका डीपीएम मंजीत लाल स्वयं मौके पर मौजूद रहे और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी।

प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी आपसी भाईचारा बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया। मौके पर प्रमुख पति विशाल गुप्ता, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, मुखिया देवानंद शर्मा, जिला पार्षद पति कमरुद्दीन मंसूरी, मुन्ना भाई, पूजा समिति के मुन्ना कुमार तुफनी, मुन्ना मोदी, अंकुर कुमार, पुलिस बल एवं चौकीदार सहित कई लोग उपस्थित रहे। विसर्जन जुलूस स्टेशन चौक, रामजानकी मंदिर, हनुमान मंदिर होते हुए मेन रोड, सब्जी बाजार से निकलकर रामगढ़वा तिलावे नदी में सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। खबर प्रेषित करने तक क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रही।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User