अहिरौलिया अनुष्ठान भवन में मंत्री-विधायक ने टेका मत्था, माँ शारदे का लिया आशीर्वाद
चम्पारण टुडे, पूर्वी चम्पारण रामगढ़वा। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के अहिरौलिया स्थित अनुष्ठान भवन में भक्तों का तांता लगा रहा। रविवार को मत्स्यजीवी विभाग के मंत्री ललन सहनी और सुगौली विधानसभा के विधायक बबलू गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालु भक्तों ने पहुंचकर माँ शारदे का आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठान भवन के आचार्य पंडित धनंजय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आए हुए सभी भक्तों को माता की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य शास्त्री जी ने कहा कि जो भी भक्त तन और मन से सच्चे हृदय से माता के दरबार में आकर प्रार्थना करता है, माँ उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी करती हैं। मौके पर सुनील सिंह, जिला प्रत्याशी अश्विनी झा, अमलेश तिवारी सहित अन्य गणमान्य भक्त मौजूद थे। मंदिर परिसर में जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)