वैदिक मंत्रोच्चार और गाजे-बाजे के साथ खुला माता का पट द्वार, भक्ति में डूबा रामगढ़वा
चम्पारण टुडे, पूर्वी चम्पारण | रामगढ़वा शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों और मंदिरों में माता रानी के पट द्वार को विधि-विधान पूर्वक खोला गया। इससे पूर्व पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में माता की भव्य बेल शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अहिरौलिया धाम के आचार्य धनंजय शास्त्री, रामजानकी मंदिर के आचार्य सुरेंद्र मिश्रा, महावीर मंदिर के विवेक मिश्रा, शंकर मंदिर के आचार्य मनोज पांडेय सहित अन्य विद्वान पंडितों ने बेल वृक्ष के समीप पूजन कर माता दुर्गा का आह्वान किया। मान्यता है कि बेल निमंत्रण के पश्चात ही माता धरती लोक पर आकर भक्तों की पूजा स्वीकार करती हैं। पट खुलते ही उमड़ा जनसैलाब मंत्रोच्चार के साथ जैसे ही माता के पट द्वार खुले, जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

माता के दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इसके साथ ही प्रखंड भर में विधिवत पूजा-अर्चना शुरू हो गई। मौके पर ये रहे मौजूद इस अवसर पर रामजानकी मंदिर परिसर में थानाध्यक्ष संजीव मौआर, पीएसआई सुमित कुमार, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद, पूजा समिति के सदस्य विजय सहनी, सुभाष सहनी, मुन्ना तुफनी, मुन्ना मोदी,मनसन सर्राफ, सूरज कुमार, श्याम सुंदर गिरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। सेवा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शोभायात्रा के दौरान चौक-चौराहों पर श्रद्धालु भक्तों द्वारा फल और शरबत की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। पूजा समिति के अनुसार पूजा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सभी पंडालों को आकर्षक विद्युत साज-सज्जा के साथ सजाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)