सीतामढ़ी :- मां का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Oct 17, 2026 - 19:16
0 0
सीतामढ़ी :- मां का पट खुलते ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(सुरसंड) :- मां आदिशक्ति दुर्गा की पूजा शुरू कोने के आज सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गयी। सप्तमी पूजन के बाद ही मां दुर्गा के पट दर्शन के लिए खोल दिया गया। लोगों ने श्रद्धा व भक्ति से मां की पूजा-अर्चना की। शहर के बाबा गरीब नाथ के प्रांगण में स्थापित मां दुर्गा की पट खुलते ही दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का तांता लगा रहा। शनिवार को सप्तमी के दिन मां कालरात्रि की विशेष पूजा अर्चना की गयी। विद्वान आचार्य विजयकांत झा, कोटेश्वर झा, दीनबंधु मिश्र, राघवेन्द्र ओझा उर्फ टन टन, निशांत कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्य में जुटे रहे। शनिवार की मां दुर्गा को छप्पन भोग लगाया गया। मां दुर्गा की खोइछा भरने के लिए महिला श्रद्धालुओं के बीच होड़ मची रही। 

शांति व्यवस्था में युवा संघ व जन सेवा संघ के सदस्यों ने उत्साह के साथ अपने अपने कर्तव्य को निर्वाहन करते देखा गया है। इस दौरान स्थानीय जिला प्रशासन की टीम श्रद्धालुओं के बीच वैसे लोगो पर ज्यादा ध्यान देकर अपनी ड्यूटी पर तैयार खरे थे, कही कोई अफवाह न फैलाए। जिला प्रशासन की अभेद व्यवस्था से वैसे लोग मेला मंडली से बाहर रहे। किसी तरह की कोई शिकायत कही से नहीं मिली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User