सीतामढ़ी :- शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद,

Oct 19, 2026 - 05:06
0 11
सीतामढ़ी :- शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर लिया मां दुर्गा का आशीर्वाद,

-- शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की!

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो 

सीतामढ़ी(शिवहर) :- शिवहर जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने शिवहर शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की आशीर्वाद ली।

इस दौरान जिलाधिकारी शहर के गांधी चौक, अस्पताल चौक, नया बाजार सहित कई प्रमुख पंडालों में पहुंचीं और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन किया। उन्होंने मां दुर्गा से जिले की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने पूजा समितियों के सदस्यों से मुलाकात कर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं

मौके पर एसडीएम, एसडीपीओ सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User