सीतामढ़ी :- शांति समिति की बैठक में उठी मांगों पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- शांति समिति की बैठक में उठीं जनसमस्याओं पर प्रशासन ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने फूलकाहां - भुतही पथ पर बने गड्ढों को ईंट के टुकड़ों से भरवाया। वहीं, सड़क किनारे पेड़-पौधों की छंटाई और खराब चापाकलों की मरम्मत का का........
-- बीडीओ ने फूलकाहां-भुतही पथ के गड्ढे भरवाए,
-- चापाकल की मरम्मत और सड़क किनारे पेड़ों की छंटाई भी पूरी
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- शांति समिति की बैठक में उठीं जनसमस्याओं पर प्रशासन ने त्वरित पहल शुरू कर दी है। बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने फूलकाहां - भुतही पथ पर बने गड्ढों को ईंट के टुकड़ों से भरवाया। वहीं, सड़क किनारे पेड़-पौधों की छंटाई और खराब चापाकलों की मरम्मत का काम भी पूरा करा दिया गया है।
बीडीओ ने बताया कि शांति समिति की बैठक में सड़क पर बने गड्ढों की मरम्मत, चापाकलों को दुरुस्त कराने और सड़क किनारे पेड़-पौधों की छंटाई कराने की मांग उठाई गई थी। इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके बाद वन विभाग के कर्मियों ने सड़क किनारे पेड़-पौधों की छंटाई की, जबकि पीएचईडी विभाग ने चापाकलों की मरम्मत कराई।
बताया जाता है कि इन समस्याओं को पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय पूर्वे ने बैठक में प्रमुखता से उठाया था। बीडीओ श्री कुमार स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते और समस्याओं के समाधान की निगरानी करते दिखे।
इस दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी बालहंस, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार एवं संजय पूर्वे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)