सीतामढ़ी :- एस एस बी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ सीमा समन्वय बैठक

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(परिहार) :- एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ रविवार को सीमा समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में नेपाल की ओर से एपीएफ सर्लाही व एपीएफ के महोत्तरी एसपी समेत कुल आठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। जबकि भारत की ओर से कुल पांच पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह एवं असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा मुख्य रू........

Nov 02, 2026 - 16:46
0 3
सीतामढ़ी :- एस एस बी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ सीमा समन्वय बैठक

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(परिहार) :- एसएसबी एवं नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के साथ रविवार को सीमा समन्वय बैठक संपन्न हुई। बैठक में नेपाल की ओर से एपीएफ सर्लाही व एपीएफ के महोत्तरी एसपी समेत कुल आठ अधिकारियों ने इस बैठक में भाग लिया। जबकि भारत की ओर से कुल पांच पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में एसएसबी के कमांडेंट संजीव कुमार सिंह एवं असिस्टेंट कमांडेंट दीपक मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया। दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय स्थापित कर बॉर्डर की निगरानी करने पर सहमति जताई। इसके अलावा बैठक में कई अन्य बिंदुओं पर भी विचार विमर्श किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User