सीतामढ़ी :- कार और बाइक की सीधा टक्कर में बाइक चालक गंभीर,जख्मी श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज रेफर, मौत

Oct 28, 2026 - 20:03
0 5
सीतामढ़ी :- कार और बाइक की सीधा टक्कर में बाइक चालक गंभीर,जख्मी श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज रेफर, मौत

-- एनएच-22 पर विद्युत सब स्टेशन के समीप हादसा, कार छोड़कर भागा चालक

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(रुन्नीसैदपुर) :- थाना क्षेत्र के एनएच -22 पर स्थानीय विद्युत सब स्टेशन के समीप मंगलवार को कार और बाइक के बीच आमने-सामने की सीधा टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान भीमपुर भपुरा गांव निवासी रामजी महतो के पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में की गई थी। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के 112 नंबर पर डायल कर मामले की सूचना दिया। जिसके आलोक में स्थानीय थाना से एएसआई अभिषेक पाठक और चौकीदार मो. हारून मौके पर पहुंचे। दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुन्नीसैदपुर ले गए। जहां चिकित्सक डॉ उमर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। वही इलाज के दौरान जितेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई मृतक का शव बुधवार को एंबुलेंस के द्वारा रुन्नीसैदपुर थाना भेजा गया। इस दौरान थानाध्यक्ष ललित कुमार ने पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर अंचल अधिकारी संतोष कुमार सिंह और एसआई मृत्युंजय यादव ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को कब्जे में ले लिया और फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User