सीतामढ़ी :- भुतही महावीरी झंडा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(सोनबरसा) :- आगामी 1 एवं 2 नवंबर को आयोजित होने वाले जिले के सोनबरसा प्रखंड के भुतही महावीरी झंडा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बुधवार को आदर्श मध्य विद्यालय, भूतही बाजार में एडीशनल एसपी सह एसडीपीओ सदर -2 की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों एवं पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस के निर्धारित रूट, पेयजल, चापाकल, लाइट एवं सड़क संबंधी समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रशासन ने बताया कि कई समस्याओं को नोट किया गया है तथा कुछ का समाधान भी किया जा चुका
है। फूल काहां जाने वाली सड़क की झाड़ियों को हटाने और अन्य समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया गया।
एडिशनल एसपी सह सदर डीएसपी -2 आशीष आनंद ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल ग्रुप बनाया गया है, जहां लोग अपनी समस्याएं रख सकते हैं। उन्होंने झंडा समिति से कम से कम 50 वॉलंटियर्स की सूची उपलब्ध कराने तथा जुलूस को निर्धारित समय और रूट से निकालने की अपील की। उन्होंने कहा कि डायल-112 के साथ अतिरिक्त पुलिस पेट्रोलिंग भी होगी। लाइसेंस की शर्तों का पालन करने, अफवाहों से बचने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई।
अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि झंडा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सभी की भागीदारी जरूरी है। समिति के सदस्य वॉलंटियर्स नियुक्त करें, अनुशासन बनाए रखें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं।
बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने भी लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
बैठक में अधिकारियों ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। वहीं, उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने आश्वस्त किया कि भूतही महावीरी झंडा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में वे पूरा सहयोग करेंगे।
बैठक में पुलिस निरीक्षक परशुराम सिंह, भुतही थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार, सोनबरसा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, पुअनि रणवीर कुमार, कनीय अभियंता विधुत, भुतही स्वास्थ्य प्रभारी गुंजन कुमार, जिला पार्षद संजय कुमार, भुतही मुखिया अखिलेश कुमार, हबीबुर्रहमान उर्फ मुंशी, मुखिया प्रतिनिधि ज्याउद्दीन उर्फ तन्नु, पूर्व मुखिया मनोज कुमार , मो. सदरे आलम खान, पंसस जय किशोर उर्फ ललित, पैक्स अध्यक्ष शंकर साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय पूर्वे, भाजपा नेता संजय पूर्वे, भुतही उप मुखिया, सरपंच चंद्रेश्वर नायक, जहांगीर अहमद खान, राहुल सिंह, मो. हैदर अली, मो. इरफान, अब्दुल बारी खान, चुन्नु मिश्रा, सन्नी भारती समेत दर्जनों मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)