सीतामढ़ी :- जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर चलाया गया कायाकल्प अभियान, साफ सफाई पर दिया गया विशेष ध्यान

Oct 28, 2026 - 19:54
0 2

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया के निर्देश में कायाकल्प अभियान चलाया गया। जिसके के तहत जिले के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता, साफ-सफाई एवं आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रूनीसैदपुर में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, शौचालयों की स्वच्छता, रंग-रोगन, मरम्मती एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संबंधित एजेंसी को मानव बल की संख्या बढ़ाने तथा साफ-सफाई एवं अन्य कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण बना रहे।

इसके साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए बैठने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।

स्वच्छता के बेहतर मानकों को अपनाकर स्वास्थ्य संस्थानों को मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक एवं भरोसेमंद बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User