सीतामढ़ी :- बाजार समिति मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई हनुमान जयंती
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर स्थानीय बाजार समिति स्थित मंदिर परिसर में हनुमान जयंती को लेकर विशेष पूजा - अर्चना का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर के महंत राज नारायण दास सहित अन्य साधु-संतों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में ध्वज पूजन किया गया तथा भगवान हनुमान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं की अच्छी भागीदारी रही।
मौके पर पूर्व सैनिक अनिल कुमार, रामछविला साह, शिक्षक संजय यादव, अशोक साह, राजीव कुमार सहित स्थानीय महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे धार्मिक वातावरण में हनुमान जयंती का उत्सव हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)