सीतामढ़ी :- बिजली के करंट से युवक की मौत,
-- परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था अमरनाथ
-- मॉर्निंग वॉक पर युवक की पोल में प्रवाहित तार की चपेट में आने से गई जान
-- पत्नी और दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(परसौनी) :- पुनौरा थाना क्षेत्र के पररी गांव के वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार की सुबह बिजली के करंट की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के शिवधर साह के पुत्र अमरनाथ साह के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य की मौत से पत्नी और दो बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

(मृतक की फाइल फोटो)
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे अमरनाथ साह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान गांव में ही बिजली के पोल में पहले से प्रवाहित स्ट्रीट वायर की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें सीतामढ़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ठेला लगाकर परिवार का करते थे भरण-पोषण :-
अमरनाथ साह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। वह आसपास के बाजारों में ठेला लगाकर चाउमीन और चाट बेचते थे। इसी से होने वाली आमदनी से परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। मृतक के एक पुत्र अमन कुमार और एक पुत्री रानी कुमारी हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया।
पति की मौत से बदहवास हुई पत्नी :-
अमरनाथ की मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता देवी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति को खोने के गम में वह बदहवास हैं। पति का नाम लेते ही बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। घर में परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)