सीतामढ़ी :- इंस्पेक्टर ने दिए निर्देश, तस्करी और अवैध घुसपैठ पर नजर रखें चौकीदार,
बेला थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों का साप्ताहिक परेड कराया गया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह यादव ने चौकीदारों को अवैध शराब और गांजा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में आम सूचना का संकलन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस पदाधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि बेला थाना अंतरराष्ट्रीय सीमा से स.......
-- दीपावली और छठ पूजा को लेकर विशेष निगरानी बरतने को कहा
सीतामढ़ी(परिहार) :- बेला थाना परिसर में रविवार को थाना क्षेत्र के सभी चौकीदारों का साप्ताहिक परेड कराया गया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर परशुराम सिंह यादव ने चौकीदारों को अवैध शराब और गांजा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चौकीदार अपने-अपने क्षेत्र में आम सूचना का संकलन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस पदाधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि बेला थाना अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं अवैध आवाजाही और अवैध घुसपैठ पर विशेष नजर रखना जरूरी है। जाली आधार कार्ड बनाने वाले दुकानदारों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने में भी पुलिस को सहयोग करने का निर्देश दिया।इंस्पेक्टर ने आगामी दीपावली एवं छठ पूजा को देखते हुए सभी चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना संकलन और समय पर पुलिस को जानकारी देना चौकीदारों की अहम जिम्मेदारी है। मौके पर थानाध्यक्ष अचल अनुराग समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)