सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत स्थानीय पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान 54 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी शंकर मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ...........

Nov 02, 2026 - 16:42
0 2
सीतामढ़ी :- भारी मात्रा में नेपाली शराब बरामद, गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत स्थानीय पुलिस ने शनिवार को वाहन जांच के दौरान 54 लीटर नेपाली शराब के साथ एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी शंकर मुखिया के 20 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब के साथ उसकी ग्लैमर बाइक भी जब्त कर ली है।

अपर थानाध्यक्ष विक्की कुमार ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण, वाहन जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 1:20 बजे नेहाल गैस गोदाम के पास एक बाइक सवार युवक पीछे बड़ा झोला बांधकर तेज गति से आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर बाइक पर बांधे झोले से 180 पीस नेपाली गोरखा सौफी शराब बरामद हुई। प्रत्येक बोतल 300 एमएल की थी। इस प्रकार कुल 54 लीटर शराब जब्त की गई। पुलिस ने शराब और बाइक की विधिवत जब्ती सूची तैयार कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब्त बाइक का नंबर बीआर 06बीक्यू/8303 बताया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User