सीतामढ़ी :- तिरहुत स्नातक में 58.39 तो शिक्षक निर्वाचन में 87.76 प्रतिशत मतदान
-- शिवहर में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मतदान
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक एवं तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को शिवहर जिले में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हुआ।
जिले के पांचों प्रखंड मुख्यालयों के अलावा शिवहर अनुमंडल कार्यालय स्थित कार्यपालक दंडाधिकारी के कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया था। सभी छह मतदान केंद्रों पर प्रशासन की कड़ी निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। पोल की समाप्ति तक तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 58.39 प्रतिशत तथा तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 87.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

तिरहुत स्नातक निर्वाचन फाइनल(साइड -२) पर 58.39 प्रतिशत 23-प्रखंड कार्यालय भवन, पुरनहिया -54.74 प्रतिशत (पुरुष 57.30 प्रतिशत, महिला 47.55) 24-प्रखंड कार्यालय, पिपराही -59.04 प्रतिशत (पुरुष 61.38 प्रतिशत महिला 52.82 प्रतिशत)25-अंचल परिसर, शिवहर -60.18 प्रतिशत (पुरुष 61.33 प्रतिशत, महिला 57.37 प्रतिशत)26-कार्यपालक दंडाधिकारी का कार्यालय कक्ष - 59.45 प्रतिशत (पुरुष 56.20 प्रतिशत, महिला 70.20 प्रतिशत) 27-प्रखंड कार्यालय, डुमरी कटसरी - 64.42 प्रतिशत (सबसे अधिक) (पुरुष 62.88 प्रतिशत, महिला 70.00 प्रतिशत)28-प्रखंड कार्यालय, तरियानी - 54.97 प्रतिशत (पुरुष 57.17 प्रतिशत, महिला 48.77 प्रतिशत)
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन (साइड -7) - फाइनल 87.76 प्रतिशत, 18-अंचल कार्यालय, पुरनहिया -100 प्रतिशत (पुरुष 100 प्रतिशत, महिला 100 प्रतिशत)19-अंचल कार्यालय, पिपराही -88.46 प्रतिशत (पुरुष 91.49 प्रतिशत, महिला 60.00 प्रतिशत) 20-प्रखंड कार्यालय, शिवहर - 84.95 प्रतिशत (पुरुष 84.15 प्रतिशत, महिला 90.91 प्रतिशत)21-अवर निर्वाचन पदाधिकारी, शिवहर का कार्यालय कक्ष - 87.50 प्रतिशत (पुरुष 87.10 प्रतिशत, महिला 100 प्रतिशत, 22-अंचल कार्यालय, डुमरी कटसरी 90.91प्रतिशत (पुरुष 94.74 प्रतिशत, महिला 66.67 प्रतिशत, 23-पंचायत समिति सभा कक्ष, तरियानी - 86.30 प्रतिशत (पुरुष 87.69 प्रतिशत, महिला 75.00 प्रतिशत
मतदान को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल सक्रिय रहे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी प्रतिभा रानी एवं पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था और विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान डीडीसी संजय कुमार, एडीएम मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. अनंत कुमार, एसडीपीओ अनुशील कुमार, साइबर डीएसपी इशानी सिन्हा,डीटीओ शिवहर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अहमर अब्दाली, ओएसडी प्रेम सागर मिश्रा सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं दंडाधिकारी लगातार सक्रिय रहे।
मतदान को लेकर मतदाताओं में काफी हर्ष देखा गया। अपने मत का प्रयोग करने के बाद मतदाता स्याही लगी उंगली दिखाते हुए नजर आए। सभी मतदान केंद्रों पर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)