सीतामढ़ी :- राज्य कर्मी के दर्जे की मांग को लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत डाटा ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, आईटी ब्वॉय/गर्ल संघ द्वारा बुधवार को जीरो माइल चौक से जिलाधिकारी आवास स्थित धरना स्थल त........
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(शिवहर) :- जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत डाटा ऑपरेटर, प्रोग्रामर, स्टेनोग्राफर, आईटी ब्वॉय/गर्ल संघ द्वारा बुधवार को जीरो माइल चौक से जिलाधिकारी आवास स्थित धरना स्थल तक रोड मार्च निकाला गया।
संघ के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, संरक्षक मुकेश कुमार, सचिव अमन कुमार व पूजा कुमारी ने बताया कि बेल्ट्रॉन के माध्यम से पूरे बिहार में लगभग 25 हजार कर्मी पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से कार्यरत हैं। अकेले शिवहर जिले में करीब 200 ऑपरेटर विभिन्न विभागों में सेवाएं दे रहे हैं।
वक्ताओं ने कहा कि सरकार 1997 से इन कर्मियों से टाइप सेक्शन और ऑनलाइन कार्यों का निष्पादन करा रही है, लेकिन आज तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सैकड़ों कर्मी बिना किसी सेवानिवृत्ति लाभ के रिटायर हो चुके हैं।
कर्मियों ने सरकार से मांग की है कि बेल्ट्रॉन कर्मियों के पदों का सृजन कर उन्हें अविलंब राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाए, सूचना प्रावैधिकी विभाग को नोडल विभाग घोषित किया जाए और वेतनमान लागू किया जाए, अन्यथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)