सीतामढ़ी :- भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अब 22 नवंबर को रंगों से सजेगा शिवहर का मंच

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(शिवहर) :- अम्बेडकर मिशन शिवहर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्पीच कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भाषण कला, विचार क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रद........

Nov 02, 2026 - 16:49
0 4
सीतामढ़ी :- भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, अब 22 नवंबर को रंगों से सजेगा शिवहर का मंच

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(शिवहर) :- अम्बेडकर मिशन शिवहर के तत्वावधान में जिला स्तरीय स्पीच कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी भाषण कला, विचार क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना था। निर्णायक मंडल में डॉ. ज्योति कुमार, सुशांत कुमार एवं शुभांगी कुमारी शामिल रहे। उन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति, विषय की समझ और अभिव्यक्ति क्षमता के आधार पर मूल्यांकन किया।

आयोजन को सफल बनाने में अदिति कुमारी, नेहा कुमारी, नितिन अरुण, श्रीकांत जाटव, आनंद एवं रौशन कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अम्बेडकर मिशन के आयोजक बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की गई। 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना इस पहल का प्रमुख उद्देश्य है।

उन्होंने बताया कि आगामी 22 नवंबर 2026 को जिला स्तरीय पेंटिंग कंपटीशन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से बच्चों की रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा को मंच मिलेगा। उन्होंने जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User