सीतामढ़ी :- किसानों के ज्वलंत सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न

Nov 07, 2026 - 20:01
0 3
सीतामढ़ी :- किसानों के ज्वलंत सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न

-- पेराई सीजन शुरू होने से पूर्व गन्ना का दाम750रू घोषित हो। 

-- सीतामढी को आपदाग्रस्त जिला घोषित करे सरकार।

-- सीतामढी जिला में एक किसान भवन का निर्माण कराई जाए।

-- 26 नवम्बर के पटना मार्च की सफलता के लिए किसान यात्रा निकलेगा।

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा, उतर बिहार की जिला कार्यसमिति तथा प्रमुख साथियों की बैठक मोर्चा कार्यालय में जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में किसानों के ज्वलंत समस्याओं पर सरकारी उपेक्षा की कडी निन्दा की गई।बैठक में कहा गया कि रब्बी तथा खरीफ सीजन में वर्षा,आंधी,ओला तथा सुखाड फिर तूफान से गेंहू, दलहन,आम,लीची फिर धान तथा गन्ना की फसलें मारी गई परन्तु सरकार की संवेदनहीनता से कोई क्षतिपूर्ति अनुदान तथा बीमा का लाभ नही मिला। किसानों का जीवन बंचाने हेतू सरकार सीतामढी को आपदाग्रस्त जिला घोषित कर विशेष अनुदान की घोषणा करे तथा जनप्रतिनिधि आपदा से सुरक्षा मे किसानों के लिए आगे आयें। गन्ना फसल की क्षति की भरपाई हो।

पेराई शुरू होने से पूर्व गन्ना उत्पादन की लागत के आलोक में गन्ना का मूल्य 750रू क्वि. घोषित हो।धान खरीद में तेजी हो तथा प्रति क्वि.200रू बोनस दिया जाए।

सेटेलाईट सीतापुरम सीटी प्रोजक्ट वापस लिया जाए, जिलास्तर पर एक किसान भवन का निर्माण कराया जाए तथा दोस्तियां की उपजाऊ भूमि को भू-अर्जन से मुक्त किया जाए।

रीगा चीनी मिल से जुडे यूनियन बैंक के केसीसीधारी किसानों के ऋणमाफी का शीघ्र ऐलान किया जाए अन्यथा किसानों का आन्दोलन तेज होगा तथा 26नवम्बर को पटना मार्च में बडी संख्या में सीतामढी से पटना जाने का निर्णय लिया गया तथा इस तैयारी के लिए 16नवम्बर से 10दिन का किसान जागरण अभियान चलाया जायगा। प्रदर्शन में बडी संख्या में पटना पंहुंचने का किसानों से भी अपील किया गया। 

बैठक को मोर्चा नेता प्रो.आनन्द किशोर, उपाध्यक्षअमरेन्द्र राय, शशिधर शर्मा चन्द्रदेव मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के मो.मुर्तुजा, महासचिवअबधेश यादब,अश्विनी कुमार मिश्र,नन्दकिशोर मंडल, अशोक निराला,विजय कुमार पाण्डे,राम प्रमोद मिश्र,अशोक कुमार सिंह,रामसुरेश तिबारी,विजय कुमार सिंह,

बैठक के अंत में समाजसेवी तथा राजद नेता शफीक खां,मोर्चा के नेता नवल किशोर यादब तथा राम नरेश झा के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User