रामगढ़वा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज का पर्व
चम्पारण टुडे, रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण)। रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दो दिवसीय दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे व फुलझड़ियाँ छुड़ाईं। पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। दीपावली ........
चम्पारण टुडे, रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण)।
रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में दो दिवसीय दीपावली पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपावली के अवसर पर बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की और पटाखे व फुलझड़ियाँ छुड़ाईं। पूरे प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। दीपावली के अगले दिन बुधवार को भैयादूज एवं गोवर्धन पूजा का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं लड़कियों ने अपने भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा। परंपरा के अनुसार बताया गया कि गणेश, कुबेर भगवान एवं माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के पश्चात गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दौरान बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उसके बाद भाइयों को बाजरी (बजरी) खिलाकर उनसे आशीर्वाद लेती हैं। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक है।
वहीं दीपावली पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर के नेतृत्व में पुलिस बल एवं चौकीदारों द्वारा लगातार गश्ती अभियान चलाया गया, जिससे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)