जीविका संग्रामपुर के तीनों संकुल संघों में चला नशामुक्ति जागरूकता अभियान, दीदियों से गांव-गांव जागरूकता फैलाने की अपील
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। नशामुक्त समाज के निर्माण और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीविका संग्रामपुर के अंतर्गत माँ भवानी, नारायणी एवं राम जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने जीविका दीदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, ...........
चम्पारण टुडे /मोतिहारी /पूर्वी चम्पारण
संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण)। नशामुक्त समाज के निर्माण और लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जीविका संग्रामपुर के अंतर्गत माँ भवानी, नारायणी एवं राम जीविका महिला संकुल स्तरीय संघों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों ने जीविका दीदियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक एवं सामाजिक नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली और समाज के विकास में भी बाधा बनती है। उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी को जरूरी बताते हुए जीविका दीदियों से अपने-अपने गांव, टोले एवं पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।
इस अवसर पर जीविका संग्रामपुर के प्रखंड परियोजना प्रबंधक निहाल श्रीवास्तव ने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर महिलाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां महिला सशक्तीकरण के साथ-साथ सामाजिक बदलाव की भी मजबूत वाहक हैं। एक महिला के जागरूक होने से पूरा परिवार जागरूक होता है। यदि जीविका दीदियां संगठित होकर अपने गांवों में नशामुक्ति का संदेश फैलाएं, तो समाज में व्यापक और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने जीविका दीदियों से इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखकर इसे जनआंदोलन का रूप देने की अपील की।
तीनों संकुल स्तरीय संघों में आयोजित इस जागरूकता अभियान के माध्यम से जीविका संग्रामपुर ने नशामुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)