सीतामढ़ी :- पुपरी सार्थक इंटरप्राइजेज के उदघाटन समारोह में पूर्व सांसद अर्जुन राय
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(पुपरी) :- बिहार आद्योगिक क्षेत्र में विकास कर रहा है।आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से देश विकसित होगा। वेरोजगार युवाओं के लिए ब्यापार तररकी का रास्ता खोल रहा है।आर्थिक तररकी से हीं इलाका,राज्य,देश आगे बढ़ता है। पुपरी से गुजरने वाली एनएच 527 सी सड़क एवं स्टेट हाईवे राज्य एवं राष्ट्र स्तर की सड़के हैं। पुपरी के विकास में ये मिल का पत्थर साबित हो रही है। एनएच 527 सी सड़क कई जिलों के लोगों का लाइफ लाइन बन चुकी है" उक्त बातें सीतामढ़ी के पूर्व सांसद डॉ अर्जुन राय ने पुपरी के झझिहट चौक स्थित अतिथि भवन परिसर में सार्थक इंटरप्राइजेज के उदघाटन समारोह के दौरान कही।उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी के विकास के लिए हमने जो रास्ते खोले उसपर जिला लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार सोलर लाइट एवं इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी काम कर रही है।ऑटो रिक्शा, कार, बस तमाम गाड़ियां इलेट्रिक पर हीं चलेगी।ज्ञान विज्ञान व्यापार पर दुनियां टिकी हुई है। पूर्व सांसद श्री राय ने कहा कि यहां पुपरी में इस एजेंसी से तीन जिलों सीतामढ़ी, मधुबनी एवं दरभंगा सीमावर्ती इलाकों के लोग आरजू इलेक्ट्रिक वाहनों का लाभ ले सकेंगे। इससे पहले डॉ अर्जुन राय ने विधिवत रूप से फीता काटकर सार्थक संस्थान का उदघाटन किया। मौके पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष रणधीर चौधरी, शम्भू लाल कर्ण, पूनम देवी, राजा राय, शत्रुध्न ठाकुर, देवेंद्र राय, मंटु राय समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)