सीतामढ़ी :- बड़ी वाहन से 2460 पीस नेपाली सौफी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन से नेपाल निर्मित 2460 पीस सौफी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी .....

Oct 19, 2026 - 19:05
0 6
सीतामढ़ी :- बड़ी वाहन से 2460 पीस नेपाली सौफी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक वाहन से नेपाल निर्मित 2460 पीस सौफी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से वाहन चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

इस दौरान थानाध्यक्ष मोनी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बोलेरो गाड़ी से नेपाल निर्मित शराब की खेप चोरौत थाना क्षेत्र में लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गठित कर चोरौत-भिट्ठामोड़ मुख्य मार्ग पर नेहाल इंडेन गैस गोदाम के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में वाहन से 2460 पीस नेपाली सौफी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से बोलेरो चालक अमर कुमार साह पिता सत्यनारायण साह पुपरी गाढ़ा गांव, निवासी जिला सीतामढ़ी को गिरफ्तार कर लिया। शराब और बोलेरो को जब्त किया गया है। तत्पश्चात आरोपित को पूछ ताछ को लेकर थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User