सीतामढ़ी :- बेलसंड में एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(बेलसंड) :- मां शक्ति की पावन पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड में मुस्तैद है। इसी क्रम में एसडीएम आलोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च बेलसंड थाना परिसर से शुरू होकर रजिस्ट्री चौक होते हुए कोठी चौक तक पहुंचा। एसडीएम आलोक कुमार और डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। डीएसपी ने सं......

Oct 19, 2026 - 19:03
0 5
सीतामढ़ी :- बेलसंड में एसडीएम और डीएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(बेलसंड) :- मां शक्ति की पावन पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय प्रशासन पूरी तरह एलर्ट मोड में मुस्तैद है। इसी क्रम में एसडीएम आलोक कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च बेलसंड थाना परिसर से शुरू होकर रजिस्ट्री चौक होते हुए कोठी चौक तक पहुंचा। एसडीएम आलोक कुमार और डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा जगाया। डीएसपी ने संदेश दिया कि त्योहार के दौरान असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी तथा शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च में एसएसबी के अधिकारी सनोज राज, थानाध्यक्ष जंगो राम, रंजीत कुमार रोशन, गौरव कुमार सिंह, वंदना कुमारी, मुन्ना पांडेय, सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल रहे। अधिकारियों ने आम जनता से पूजा पंडालों और मेला क्षेत्रों में आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User