सीतामढ़ी :- डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह, डेढ़ माह बाद, युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी(रुन्नीसैदपुर) :- थाना क्षेत्र के मानपुर जाॅआ बहराम नगर हाई स्कूल के पीछे एक युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्राप्त सुचना अनुसार सुबह जब लोगों ने देखा तो गांव में अगर तफरी की माहौल फैल गया इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 112 को दिया गया। वही ११२ ग्रुप के विजय राय अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ललित कुमार ने एस आई पंचमणि कुमार, एस आई छोटू कुमार एवं पुलिस.....

Oct 19, 2026 - 19:01
0 3
सीतामढ़ी :- डेढ़ माह पूर्व प्रेम विवाह, डेढ़ माह बाद, युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जुटी जांच में

सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी(रुन्नीसैदपुर) :- थाना क्षेत्र के मानपुर जाॅआ बहराम नगर हाई स्कूल के पीछे एक युवक का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला है। प्राप्त सुचना अनुसार सुबह जब लोगों ने देखा तो गांव में अगर तफरी की माहौल फैल गया इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा 112 को दिया गया। वही ११२ ग्रुप के विजय राय अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी थानाध्यक्ष को दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ललित कुमार ने एस आई पंचमणि कुमार, एस आई छोटू कुमार एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पूछ ताछ तथा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को संतःपरीक्षण हेतु सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान रुन्नीसैदपुर दक्षिणी पंचायत के ग्राम मानपुर जाॅआ बहराम नगर वार्ड 6 निवासी स्वर्गीय शिवचंद्र महतो के पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।

जनकारीबल के अनुसार मृतक राजेश कुमार आज से डेढ़ माह पूर्व मधौल कंचनपुर टोला निवासी सुरेश महतो के पुत्री तनीषा कुमारी के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी करने के बाद मृतक अपने पत्नी तनीषा कुमारी के साथ बाहर चला गया था। एक सप्ताह पूर्व अपने गांव आया था, इसी बीच यह घटना शनिवार को रात में हो गई। थानाध्यक्ष श्री कुमार ने फॉरेंसिक टीम को सूचना दिया सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी घटना की जांच किया गया थानाध्यक्ष छानबीन कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User