लोक आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न घाटों का प्रशासन ने किया निरीक्षण, छठव्रतियों को दी शुभकामनाएं
चम्पारण टुडे, रामगढ़वा (पूर्वी चम्पारण)।
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के शुभ अवसर पर रविवार को रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा निरीक्षण कर छठव्रतियों को शुभकामनाएं दी गईं। रामगढ़वा के तिलावे नदी स्थित मुख्य छठ घाट पर रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी नागमणि कुमार वर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, अंचलाधिकारी अमित कुमार, थानाध्यक्ष संजीव कुमार मौआर, प्रमुख पति विशाल कुमार, उपप्रमुख अरविंद पांडेय, पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया और छठव्रतियों को शुभकामनाएं दीं।

निरीक्षण के दौरान बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने पूजा समितियों को निर्देशित किया कि पंडालों के आसपास पटाखे न छोड़े जाएं और नदी के अंदर स्नान कर रहे बच्चों पर विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर छठव्रतियों ने माथे पर दौरा लेकर "जय छठी मैया" के जयकारों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और विधि-विधान से छठ पूजा की। संध्या के समय कोशी पूजन किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। पंडालों में छठी मैया के मधुर गीत गूंजते रहे।

मौके पर पूजा समिति के मुन्ना कुमार, गौरीशंकर प्रसाद, ललन प्रसाद, सुनील कुमार, जिला पार्षद प्रत्याशी कुणाल गुप्ता, समाजसेवी अरुण कुमार, चुनचुन कुमार, शम्भू प्रसाद, नागेश्वर प्रसाद निराला, मुन्ना मोदी, मुन्ना कुमार तुफानी सहित सैकड़ों श्रद्धालु, पुलिस बल एवं चौकीदार मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)