सुगौली के 5 वर्षीय बालक ने अपने जन्मदिन पर अपना गुल्लक कोरोंना संकट से बचाने के लिए व्यवसाई संघ को किया दान।

Mar 30, 2025 - 16:58
 0  3

सुगौली:-- बाजार के 5 वर्षीय बालक स्वयं सेवक संघ के शाखा कार्यवाह, सह बरनवाल सृजन फाउंडेशन के नगर संयोजक, युवा समाजसेवी राजन बरनवाल के सुपुत्र विराज बरनवाल ने आज अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में अपने पिता से प्रेरणा लेकर वर्तमान में कोरोना संकट से उपजे हालात में गरीबों की मदद हेतु अपने से संचय किया हुआ गुल्लक व्यवसायी मंच के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता  को सुपुर्द किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि 5 साल के इस छोटे बच्चे द्वारा किया गया सहयोग निश्चित रूप से शेष समाज को इस विपदा की घड़ी में गरीब जरूरतमंद लोगों के सहयोग करने को प्रेरित करने का कार्य है। यह छोटा सा सहयोग बड़े लोगो के साथ ही छोटे छोटे बच्चो में भी मानवता की भावना को जागृत करता है। इस कार्य के लिए इनके माता पिता को बहुत शुभकामनाए।

इस अवसर पर बाबा जयरामदास मठ के मन्नू बाबा, भाजपा नगर अध्यक्ष, अंकुर चौधरी आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रेमनाथ सर्राफ, खंड कार्यवाह सागर खंडेलवाल, विहिप के नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश हिन्दू, विद्यार्थी परिषद के जिला प्रचार प्रमुख प्रिंस चौबे उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0