सरकार के डराने से नही टूटेगी, शिक्षको की हड़ताल: जिलाध्यक्ष राहुल सिंह
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पूर्वी चंपारण अध्यक्ष मण्डल सदस्य सह जिलाध्यक्ष शिक्षक न्याय मोर्चा राहुल सिंह ने हड़ताल के 69वे दिन प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 17 फरवरी से अनिश्चिकालीन हड़ताल में शामिल सभी शिक्षक भाई बहन के चट्टानी एकता को क्रांतिकारी सलाम है। गलत नीति से बाज आये सरकार, मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल, सरकार के डराने से नही टूटेगी शिक्षको की हड़ताल जबतक की सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती।
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि जिस राज्य में गुरु का अपमान होने लगे समझो वहाँ के राजा का पतन निश्चित है,सरकार से बिना वार्ता के नही टूटेगी शिक्षको की हड़ताल, सरकार जल्द से जल्द वार्ता कर हमारी सभी मांगो को पूरा करे और हड़ताल को समाप्त कराए नही तो सभी शिक्षक पटना की धरती पर आमरण अनशन और जेल भरो आंदोलन करेंगे।
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि हड़ताल अवधि में 67शिक्षको की वेतन की अभाव में हुई मौत का जिम्मेवार राज्य सरकार है।राज्य के हड़ताली शिक्षको की मौत पर जताया रोष,इन्होंने कहा कि अपनी वेतनमान की लड़ाई में सर कटा सकते है लेकिन सर झुका सकते नही,हड़ताल जारी है और जारी रहेगी जबतक सरकार पूर्ण वेतनमान सहित राज्य कर्मी का दर्जा,सेवा शर्त लागू नही करे,शिक्षको की एकता से शिक्षा विभाग में हड़कंप है।
जिलाध्यक्ष सिंह ने मुस्लिम भाइयो के रमजान के पावन अवसर पर वेतन नही देने पर रोष प्रकट किया,और सरकार को चेताया कि जिस तरह आपने हमारे मुस्लिम भाइयो के रमजान महीने पर वेतन नही दिए है आने वाले समय मे इसका खामियाजा आपको भुगतना होगा,बिहार में कोरोना से कम लेकिन वेतन के अभाव में शिक्षको की मौत ज्यादा हुई है।
श्री सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षको के हड़ताल से डरकर भौकाल मार रही है और तरह तरह के पत्र पर पत्र निकाल कर शिक्षको को डरा रही है अपनी अंतिम ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर रही है लेकिन इस गीदड़भभकी से शिक्षक डरने वाले नही है,शिक्षक न lockdown तोड़ेंगे,न जॉइन करेंगे,हड़ताल में रहेंगे जबतक की सरकार हमारी मांगो को पूरा नही करती।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0