भाजपा जिला महिला मोर्चा कोरोना से जंग में गरीबों के साथ: मीना
नरेंद्र झा, मोतिहारी । कोरोना महामारी को लेकर एक ओर जहां गरीब वर्ग के लोगों को कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है । वैसे मेॆ कोरोना से जंग में भाजपा महिला मोर्चा गरीबों को सहयोग करते हुए हर स्थिति में उनके साथ खड़ी है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना मिश्रा ने कही।
बताया कि नेतृत्व में मोर्चा के सक्रिय सदस्यों एवं पदाधिकारियों द्वारा मास्क का निर्माण कर वितरण किया जा रहा है। 28 मार्च से बिना किसी प्रचार के प्रतिदिन 100 मास्क का वितरण महिला मोर्चा द्वारा किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष श्रीमती मिश्रा के साथ पुतुल मिश्रा, प्रतिमा देवी, ऋतु वर्मा, बिंदु देवी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है।
महिला मोर्चा इस अभियान को लॉक डाउन की अवधि तक चलाने को संकल्पित है। सांसद मोतिहारी, चैयरमैन रेलवे स्टैंडिंग कमिटी सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह सहित जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश आस्थाना एवं जिला महामंत्री डॉ. लालबाबू प्रसाद एवं मार्तण्ड नारायण सिंह ने महिला मोर्चा के इस कार्य के लिए मोचा की जिलाध्यक्ष सहित सभी सहयोगी कार्यकर्ता बहनों को बधाई दी है। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी,भाजपा गुलरेज शहजाद ने दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)