तुरकौलिया में राशन कार्ड बनाने में आई गति,काम में लगाए गए 11 कार्यपालक सहायक और डाटा ऑपरेटर।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

तुरकौलिया:-- प्रखण्ड में राशन कार्ड से वंचित परिवारों के राशन कार्ड बनाने का काम तेजी से चल रहा है।जीविका कार्यकर्ताओं द्वारा पंचायत क्षेत्रों से लाई गई रिपोर्ट के आधार पर राशन कार्ड बनते हीं वंचित परिवारों के बीच इसका वितरण कर दिया जायेगा ।औ र उन्हें नियमित रूप से राशन मिलने लगेगा।

इसकी जानकारी देते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी राजेश भूषण ने ब ताया कि इसको लेकर विभागीय पत्र जारी कर 11 कर्मियों को लगाया गया है।जिसमे विजय वर्मा,रूपेश वर्मा,मनीष कुमार,रविंद्र कुमार,कुंदन कुमार,मुन्ना कुमार,श्याम नन्दन कुमार,विकाश कुमार,सुनीता कुमारी,सुमंत कुमार,अशोक कुमार,संदीप कुमार,लोकेश कुमार और राम किशोर कुमार कार्यपालक सहायक और डाटा ऑपरेटर लगाए गए है।जो आंकड़ों की इंट्री कर राशन कार्ड बनाने में लगे हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User