तीन मई के बाद भी रहेगा लॉकडाउन, मुख्यमंत्रियों संग बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने दिए संकेत

Mar 30, 2025 - 16:58
0 5

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की देश में मौजूदा स्थिति और इस कारण 25 मार्च से लागू लॉकडाउन सहित अन्य विषयों पर सोमवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक कर चर्चा की. समझा जाता है कि बैठक में देश को लॉकडाउन से चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर भी विचार विमर्श हुआ.

सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने बैठक में कहा कि लॉकडाउन का देश को लाभ मिला है. सामूहिक प्रयासों का असर अब दिख रहा है. उन्होंने लॉकडाउन पर राज्यों को संयम बरतने का मंत्री भी दिया. सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन खोलने को लेकर एक नीति तैयार करनी होगी.

राज्य अपनी नीति तैयार करें कि कैसे रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को खोलना है. बैठक के दौरान, नौ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने विचार प्रधानमंत्री के सामने रखे. इनमें से चार मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि 3 मई के बाद निर्णय होगा, जो प्रदेश ज्यादा प्रभावित वहां लॉकडाउन जारी रहेगा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User