रामगढ़वा : लॉकडाउन-2 में जबरदस्त चेकिंग अभियान में दो पहिया वाहनो को जब्त कर पुलिस ने वसूला 5000 रूपये दण्ड

Mar 30, 2025 - 16:58
0 1

एम० कुमार, रामगढ़वा।

लॉकडाउन-2 में जरूतमंद लोग ही वाहन चलाने का आदेश, मटरगश्ती बाइको पर लगा प्रतिबंध - थानाध्यक्ष


रामगढ़वा में लॉकडाउन-2 में थाना क्षेत्र में उल्लंघन करने वाले पर रामगढ़वा पुलिस ने सड़कों पर आने जाने वाले दुपहिया वाहनों को निगरानी में जप्त कर पांच हजार रूपये का चालान काटा है। वही थानाध्यक्ष संजय कुमार पाठक ने मंगलवार को बताया कि यह चालान जप्त दो पहिया वाहन चालकों से काटकर सरकारी खजाने में जमा किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रखने के लिए लॉकडाउन-2 में जरूतमंद लोग जैसे- मेडिकल व आवश्यक पद वाले लोग ही बाइक सवार होगे,बाकी लोग मटरगश्ती में बिना काम के वाहन घुमते समय पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज किया जायेगा। 


साथ ही उन्होंने कहा कि समय निर्धारित के बाद लॉकडाउन-2 में घुमते हुएं उल्लंघन करने वालो पर दण्ड के साथ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। मौके पर लॉकडाउन में गस्ती अभियान में बीडीओ राकेश कुमार सिंह,सीओं उमेश कुमार, थाना की महिला पुलिस व सैफ जवान मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User