रामगढ़वा : शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, देसी व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चम्पारण टुडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा   रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान......

Jun 23, 2025 - 17:24
Updated: 1 year ago
0 48
रामगढ़वा : शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, देसी व विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

चम्पारण टुडे / पूर्वी चम्पारण / रामगढ़वा  
रामगढ़वा थाना क्षेत्र में शराब कारोबार के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। रविवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ पुलिस ने थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान चलाया। इस दौरान देसी व विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई फुलकहनी गांव में की गई, जहां पुलिस ने छापेमारी कर 20 लीटर चुलाई शराब के साथ गांव निवासी टमाटर पटेल (पिता - प्रमा पटेल) को गिरफ्तार किया। आरोपी अपने घर में ही चुलाई शराब का कारोबार कर रहा था।

वहीं दूसरी ओर, रघुनाथपुर गांव में पुलिस ने छापा मारकर जयकांत पंडित (पिता - भिखन पंडित) के घर से 77 पीस नेपाली कस्तूरी विदेशी शराब बरामद की। पुलिस को आशंका है कि शराब नेपाल से तस्करी कर लाई गई थी।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गश्ती दल में एएसआई, सशस्त्र बल व स्थानीय चौकीदार भी मौजूद थे।  
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी व अवैध धंधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

चंपारण टुडे - जनता की नजर, जनहित की खबर।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User