मोतिहारी : बैंक दलालों पर पुलिस की सख्ती, जीवधारा स्टेट बैंक में दलाली करते दो गिरफ्तार
चम्पारण टुडे / मोतिहारी मोतिहारी पुलिस ने बैंकिंग व्यवस्था को पारदर्शी और आम लोगों के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बैंक दलालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिपराकोठी थाना पुलिस ......
चम्पारण टुडे / मोतिहारी
मोतिहारी पुलिस ने बैंकिंग व्यवस्था को पारदर्शी और आम लोगों के लिए सुगम बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए बैंक दलालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिपराकोठी थाना पुलिस ने जीवधारा स्थित स्टेट बैंक शाखा में सक्रिय दो दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान महेश प्रसाद (निवासी – बैसखावा, केसरिया) और मनोज यादव (निवासी – पकड़ी, कल्याणपुर) के रूप में की गई है। दोनों आरोपी जीवधारा एसबीआई शाखा में दलाली कर लोगों से पैसे लेकर कार्य करवाने का कार्य करते थे।
पुलिस को लंबे समय से इस बैंक शाखा में दलालों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पिपराकोठी थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए दोनों को मौके से दबोच लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी बैंक शाखा में दलाल संस्कृति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दिशा में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।
चंपारण टुडे – जनता की नजर, जनहित की खबर।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0