ढाका : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से नलकटुआ बंदूक व दो जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  ढाका (पूर्वी चम्पारण)। ढाका थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अरुण प्रसाद के घर से 12 बोर का एक नलकटुआ बंदूक तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना एवं पूछताछ के दौरान अरुण प्रसाद की निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में 12 बोर का एक नलकटुआ बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण प्रसाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हथियार .....

Aug 02, 2026 - 18:14
0 9
ढाका : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर से नलकटुआ बंदूक व दो जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
ढाका (पूर्वी चम्पारण)। ढाका थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अरुण प्रसाद के घर से 12 बोर का एक नलकटुआ बंदूक तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना एवं पूछताछ के दौरान अरुण प्रसाद की निशानदेही पर उसके घर में छापेमारी की गई। तलाशी के क्रम में 12 बोर का एक नलकटुआ बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी अरुण प्रसाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस को अपने कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार का उपयोग किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं तथा इसके स्रोत का पता लगाया जा रहा है। ढाका थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध हथियारों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User