घोड़ासहन : थोक किराना गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण  घोड़ासहन। घोड़ासहन बस स्टैंड से दक्षिण थाना परिसर के सामने स्थित व्यवसायी जय जायसवाल उर्फ बबलू जी के थोक किराना गोदाम में मंगलवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके.......

Jul 31, 2026 - 12:18
0 35
घोड़ासहन : थोक किराना गोदाम में भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण 
घोड़ासहन। घोड़ासहन बस स्टैंड से दक्षिण थाना परिसर के सामने स्थित व्यवसायी जय जायसवाल उर्फ बबलू जी के थोक किराना गोदाम में मंगलवार की देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे लाखों रुपये मूल्य का किराना सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था।

जानकारी के अनुसार जिस चार मंजिला भवन में गोदाम संचालित था, उसमें कोई व्यक्ति निवास नहीं करता है। इसी कारण आग लगने के वास्तविक कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही चैम्बर ऑफ कॉमर्स, घोड़ासहन के सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंचे। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के संतोष जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित व्यवसायी को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, वहीं नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0

Comments (0)

User