कुण्डवा चैनपुर : 171 लीटर नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल भी जब्त
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण कुंडवा चैनपुर (पूर्वी चम्पारण)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आलम चौक से 171 लीटर नेपाली सूफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलम चौक के रास्ते बड़ी मात्रा में नेपाली शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की..........
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
कुंडवा चैनपुर (पूर्वी चम्पारण)। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के आलम चौक से 171 लीटर नेपाली सूफी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आलम चौक के रास्ते बड़ी मात्रा में नेपाली शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उनके कब्जे से कुल 171 लीटर नेपाली सूफी शराब बरामद हुई। इसके बाद तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नरेश जायसवाल (पिता– जवेरी जायसवाल), निवासी पदुमकर, थाना पताही, अरविंद कुमार (पिता– जयराम पासवान), निवासी झाबुआ राम, थाना ढाका तथा नरेश कुमार (पिता– खुमारी राम), निवासी भीलवाड़ा, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारण के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक ग्लैमर तथा एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद शराब और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाना लाया गया तथा आवश्यक जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)