कुण्डवा चैनपुर : एसएसबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में स्कॉर्पियो से 271 लीटर नेपाली शराब बरामद, चालक पुलिस को चकमा देकर फरार
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण कुण्डवा चैनपुर (पूर्वी चम्पारण)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस एवं एसएसबी 20वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 271 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, एसएसबी 20वीं वाहिनी से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महुआंगुआ गांव.......
चम्पारण टुडे /सिकरहना /पूर्वी चम्पारण
कुण्डवा चैनपुर (पूर्वी चम्पारण)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस एवं एसएसबी 20वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 271 लीटर नेपाली शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी के दौरान वाहन चालक स्कॉर्पियो छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, एसएसबी 20वीं वाहिनी से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के महुआंगुआ गांव की ओर से उजाला रंग की एक स्कॉर्पियो (पंजीकरण संख्या BR05BH2309) में भारी मात्रा में नेपाली शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही कुंडवा चैनपुर थाना पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से वाहन की तलाश शुरू की।
पुलिस टीम ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को देखते ही उसका पीछा किया। पीछा किए जाने के दौरान चालक ने तेज रफ्तार में भागने का प्रयास किया, लेकिन नियंत्रण खो देने के कारण स्कॉर्पियो सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पूरे इलाके में उसकी तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से कुल 31 पेटी नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई। इनमें 930 बोतल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 271 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने शराब और स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कुण्डवा थाना पुलिस ने बताया कि वाहन के पंजीकरण के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)