सुगौली: 71वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा शांति एवं कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की राजपत्रित अधिकारी स्तर की बहुप्रतीक्षित 71वीं पीटी परीक्षा का आयोजन शनिवार को सुगौली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे, जहाँ कुल 1320 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना थी। हालांकि उपस्थिति अपेक्षा से कम रही और केवल 818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 502 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुख्यालय स्थित नन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक राम किशोर सिंह एवं उप कें......
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की राजपत्रित अधिकारी स्तर की बहुप्रतीक्षित 71वीं पीटी परीक्षा का आयोजन शनिवार को सुगौली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे, जहाँ कुल 1320 अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना थी। हालांकि उपस्थिति अपेक्षा से कम रही और केवल 818 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 502 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। मुख्यालय स्थित नन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक राम किशोर सिंह एवं उप केंद्राधीक्षक अनवारुल हक ने जानकारी दी कि यहाँ कुल 816 परीक्षार्थियों का पंजीयन था। इनमें से 316 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और केवल 500 परीक्षार्थी उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार,पंडित दीन दयाल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र के प्रधानाध्यापक सह केंद्राधीक्षक शमिमुल हक एवं उप केंद्राधीक्षक केदार प्रसाद ने बताया कि इस केंद्र पर 504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से मात्र 318 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 186 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा आयोजित की गई। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या कदाचार की घटना सामने नहीं आई। परीक्षा की निगरानी हेतु स्थानीय थाना के एसआई विश्वजीत पंडित पुलिस बल के जवानों के साथ मुस्तैद रहे और उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। परीक्षा केंद्राधीक्षकों ने संयुक्त रूप से यह पुष्टि कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त और शांति के साथ सम्पन्न हुई। अभ्यर्थियों को बिना किसी बाधा के परीक्षा देने का अवसर मिला। प्रशासन की सतर्कता एवं केंद्राधीक्षकों के कुशल प्रबंधन से यह परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी हुई। परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुचारू रखने के लिए सख्त निगरानी के साथ-साथ आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। दोनों परीक्षा केंद्रों पर 71वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुई, जो कि प्रशासन, परीक्षा नियंत्रकों एवं सुरक्षा बलों के सामूहिक प्रयास का परिणाम रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0