मोतिहारी: जदयू नेता आबीद हुसैन ने राज्यसभा सांसद संजय झा से की मुलाकात

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य आबीद हुसैन ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान आबीद हुसैन ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी भी पेश की। इसके लिए उन्होंने अपना बायोडाटा कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमा.....

Sep 13, 2025 - 16:38
Updated: 8 months ago
0 14
मोतिहारी: जदयू नेता आबीद हुसैन ने राज्यसभा सांसद संजय झा से की मुलाकात

अमरुल आलम की रिपोर्ट मोतिहारी, पू.च: बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य आबीद हुसैन ने शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गहन चर्चा हुई। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती तथा जनता तक पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात के दौरान आबीद हुसैन ने सुगौली विधानसभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी भी पेश की। इसके लिए उन्होंने अपना बायोडाटा कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा को सौंपा। चर्चा के क्रम में कार्यकारी अध्यक्ष ने उन्हें आश्वासन करते हुए कहा कि अगर सुगौली विधानसभा सीट जदयू के खाते में आती है तो उनकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। आबीद हुसैन ने मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि वे पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी नेतृत्व अगर उन्हें अवसर देता है, तो वे क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड की पकड़ मजबूत है और संगठन के कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव में पार्टी को विजयी बनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजनाओं और कार्यों से लाभान्वित हुए हैं, तो आगामी चुनाव में पार्टी का साथ दें। इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां एक ओर जदयू ने अपनी चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है, वहीं दूसरी ओर सुगौली क्षेत्र से आबीद हुसैन की दावेदारी ने वहां के राजनीतिक समीकरणों में नई हलचल पैदा कर दी है। आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व किसे उम्मीदवार बनाता है, यह देखना दिलचस्प होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User